फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को शिक्षित करने का संकल्प लिया

विज्ञापन
सपा कार्यालय समता भवन पर महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते कार्यकर्ता? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में कार्यालय समता भवन पर महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महिलाओं को शिक्षित करने एवं उनके अधिकार एवं सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने महात्मा ज्योतिराव फुले के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक समाज सुधारक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। वह बाल-विवाह के विरोधी और विधवा विवाह के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन स्त्रियों को शिक्षा प्रदान कराने में और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में व्यतीत किया। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा प्रदान करने के लिए पुणे में पहली महिला पाठशाला खोली थी। स्त्रियों की तत्कालीन दयनीय स्थिति से वह बहुत व्यथित, व्याकुल और दुखी होते थे। वह एक महान समाज सुधारक होने के साथ-साथ सामाजिक चिंतक थे। आज देश उनको नमन करते हुए बड़ी शिद्दत से उन जैसे समाज सुधारक की जरूरत महसूस कर रहा है।
समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, परशुराम बिंद, चंद्रिका यादव, अनिल यादव, रामाशीष यादव, रजनीकांत यादव, ग्यासुद्दीन आजाद, उपेंद्र यादव, अरविंद यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें