फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भीक होकर करें मतदान, दिलाई शपथ

Tue, 26 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को जिले भर में मताधिकार का इस्तेमाल करने की शपथ लोगों को दिलाई गई। स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए सात बीएलओ सम्मानित किए गए।
विज्ञापन


शहर के रायफल क्लब में सोमवार को आयोजित समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. अशोक चंद्र ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नये युवा मतदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया और मतदाता

पहचान पत्र वितरित किया। बैज लगाकर गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त डा. नसीम जैदी के राष्ट्र के नाम संदेश का प्रसारण एलसीडी के माध्यम से किया गया। नेहरू युवा केन्द्र के सांस्कृतिक कलाकार
विज्ञापन


राकेश ने टीम के साथ गीत प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने मतदाताओं को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। धोविया नृत्य के कलाकारों 

ने नृत्य पेश किया। राजकीय महिला पीजी कालेज की  छात्राओं ने नाटक एवं गीत प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने  उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पहली  बार मतदाता बनी ममता चौधरी, रेखा

चौधरी, निशा साहनी, रवि शाहनी, अंकित शाहनी,  अखिलेश कुमार एवं अन्य को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की। सहायक जिला निर्वाचन

अधिकारी एके श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। समारोह में नेहरू युवा केन्द्र, कर्पूरी विकास संस्थान, निर्वाचन कार्यालय कर्मचारियों ने सहयोग दिया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी  अरविंद कुमार पाण्डेय, उपजिलाधिकारी सदर नेहा प्रकाश, स्नातकोत्तर महाविद्यालय के  प्राचार्य डा हरिहर सिंह, महिला महाविद्यालय के डा प्रकाश सिंह रावत, तहसीलदार ब्रजेश कुमार, सदानन्द यादव, राजेश

कुमार श्रीवास्तव कांग्रेस, फूलचन्द सिंह, आनन्द  श्रीवास्तव , गोपाल, उमेश कुमार श्रीवास्तव  मौजूद रहे।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के मुताबिक तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने मतदाताओं को मतदान की

शपथ दिलाई। इस अवसर पर तहसीलदार उमेश चन्द्र निगम, क्षेत्राधिकारी मनमोहन पाण्डेय, नायब तहसीलदार सुदर्शन मौर्य, विरेन्द्र गुप्ता, ह्रदयनारायन, अधिवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित थे। एसडीएम ने नए मतदाताओं को परिचय पत्र वितरित

किया। राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबद के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली को प्राचार्य डा टीएन गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई।

जमानिया संवाददाता के मुताबिक मतदाता दिवस पर कस्तूरबा गांधी आवासीय  बालिका विद्यालय की छात्राओं जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।  इसका नेतृत्व उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप ने किया। रैली विभिन्न मुहल्लों 

लोदीपुर, चांदपुर नई बस्ती, कस्बा बाजार से होते हुए तहसील मुख्यालय पर  सभा में परिवर्तित हो गई। रैली में छात्राओं ने हाथ में पोस्टर, बैनर लेकर  मतदान से संबंधित नारे लगाए। इस मौके पर तहसीलदार बृज  मोहन, नायब तहसीलदार

हर्ष नारायण मौर्य, एबीएसए जयराम पाल, सुरेंद्र  कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, फिरोज, सुरेंद्र  मिश्रा, अनुपम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें