इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर को आपरेटिव लिमिटेड के तत्वाधान में सोमवार को तिवारीपुर मोड़ के पास स्थित गार्डेन में आयोजित सहकारिता एवं रबी फसल विचार गोष्ठी की तैयारी को रविवार को अंतिम रूप दिया गया। इंटर कालेज मुहम्मदाबाद परिसर में हैलीपैड तैयार हो गया है।
उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी मनमोहन पांडेय, इफको निदेशक राजकुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में किसान आधुनिक कृषि की तकनीकों से रूबरू होंगे।
मुख्य अतिथि इफको के एमडी डॉ. उदयशंकर अवस्थी 12 बजे दिन में पहुंचेंगे। गोष्ठी के विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र एवं अध्यक्षता वाराणसी मंडल के आयुक्त नितिन रमेश गोकर्ण करेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर टेंट आदि लगाने का कार्य तेजी पर है। गोष्ठी में शामिल होने वाले 2 हजार किसानों एवं सहकारिता से जुड़े लोगों के लिए व्यवस्था की जा रही है।
गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक कृषि से संबंधित विशेष जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों काे आधुनिक कृषि तकनीकों से रूबरू कराना है।
ताकि वह इनका इस्तेमाल करके अपनी उपज को अच्छा बनाए। विभिन्न कंपनियों के स्टाल भी लगेंगे। साथ ही किसानों को उपहार स्वरूप बीज के नमूने दिए जाएंगे। जिले के विकासशील किसानों को मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे।