फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा आवास का काम कराएं पूरा

Sun, 17 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लाभार्थियों को इंदिरा आवास योजना की दूसरी किस्त का भुगतान जनवरी माह में कर दिया जाएगा। साथ ही आवास पूरे करा लिए जाएंगे। जिला सर्तकता एवं निगरानी समिति की शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में रेल
विज्ञापन


राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने अधिकारियों से धनराशि जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न किया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों की सूची मांगी।  

रेल राज्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंण्टी योजना, इंदिरा  आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, राष्ट्रीय पेयजल कार्यक्त्रस्म, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता, सम्पूर्ण स्वच्छता
विज्ञापन


अभियान, आईडब्लूएमबी, भूअभिलेखों का कम्प्यूरीकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की विस्तार से समीक्षा की गई। महिला कल्याण राज्यमंत्री शादाब फातिमा के प्रतिनिधि मो. असलम ने प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना की अलावलपुर
से तिराईपुर तक की सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की।

अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा आवास के वर्ष 2014-15 में 9852 लाभार्थियों की द्वितीय किस्त की धनराशि देर से प्राप्त हुई है। लिहाजा अब उसका भुगतान किया जा रहा है। अब तक 7788 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी कर दी

गई है। जल्द ही जो लोग शेष रह गए हैं, उन्हें धनराशि मुहैया करा दी जाएगी। महीने के अंत तक सबको धनराशि देकर आवासों को पूर्ण करा लिया जाएगा। राज्यमंत्री ने जनपद में पेंशन, सड़क, आवास, आजीविका, पेयजल, सम्पूर्ण

स्वच्छता आदि विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी कार्य कराये जा रहे हैं उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और कार्यों की सूची  सभी जनप्रतिनिधियों को भी दी जाए।

बैठक में बलिया के सांसद भरत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विरेन्द्र यादव, जिलाधिकारी डा. अशोक चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडेय, मंत्रियों के प्रतिनिधि, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका और नगर पंचायत के ॅअधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें