देवकली पंप कैनाल से बरेंदा गांव के पास से निकली तरौटी रजवाहा का बांध महाहर धाम के पास टूट गई है, जिससे किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी फसल जलमग्न हो गई है। किसान रामबचन सिंह, रामू, शामू, अवधू, मुनीब आदि ने
बताया कि इस वर्ष भी पंप कैनाल से इतनी मात्रा में पानी छोड़ दिया गया है कि महाहरधाम के पास स्थित रजवाहा का बांध टूट गया और सैकड़ों एकड़ फसल जलमगभन हो गई है। किसानों ने बताया कि यह समस्या काफी वर्षो से बनी हुई
है। इस संबंध में कई बार उच्चधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के पास शिकायत की गई। इसके बावजूद भी रजवाहा का मरम्मत नहीं कराया गया और न ही बांध का ऊंचा कराने का काम किया गया। किसानों ने कहा कि अगर समय रहते
रजवाहा की मरम्मत और बांध ऊंचा नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस संबंध में एसडीएम सदर नेहा प्रकाश ने बताया कि उनके संज्ञान मेें मामला नहीं है, फिर भी संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने का प्रयास करूंगी।