फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वॉलीबॉल में अपर हैंड पास, अटैक और लिब्रो डिफेंस सीख रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
नवीन स्टेडियम मेंं वॉलीबॉल का प्रशिक्षण लेते खिलाड़ी। स्रोत- प्रशिक्षक
विज्ञापन
गाजीपुर। नेहरू स्टेडियम के वॉलीबॉल प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह की देखरेख में जिले में वॉलीबॉल को एक अलग पहचान मिल रही है। जिसकी वजह से स्टेडियम में इस सत्र में खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी भी देखने को मिल रही है। इस खेल में अब बालिकाएं भी अपनी रुचि दिखा रहीं हैं। क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद सिंह ने बताया कि नेहरू स्टेडियम में 2025 में 42 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जबकि इस सत्र में यह संख्या बढ़कर 48 हो गई है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि पहली बार बालिका वर्ग में तान्या नाम की खिलाड़ी ने भी इस बार अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन

यह सभी खिलाड़ी स्टेडियम में सुबह साढ़े पांच से आठ बजे और शाम साढ़े चार से सात बजे तक वॉलीबॉल प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह की देख-रेख प्रशिक्षण ले रहे हैं।
प्रशिक्षक की देखरेख में इन खिलाड़ियों में हैंडपास, अपर हैंड पास, अटैक, ब्लॉक, लिब्रो डिफेंस, सर्विस जैसे तकनीकि पहलूओं में महारत हासिल कर रहे हैं। प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह ने कहा कि रजिस्ट्रेशन के अलावा भी जिन खिलाड़ियों को वॉलीबॉल का प्रशिक्षण लेना है। वह स्टेडियम में संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें