फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कैंप में बैडमिंटन की उन्नत तकनीक सीख रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम के इंडोर हाल में रैकेट के साथ शटलरों को तकनीकी जानकारी देते बैडमिंटन प्रशिक्षक च
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से स्थानीय नेहरू स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर में युवा खिलाड़ी खेल के बुनियादी नियम और उन्नत तकनीक सीख रहे हैं।
विज्ञापन

कोच की ओर से उनको हाई-लो सर्विस और स्लिम-ट्रिम रैकेट ग्रिप से लेकर ड्रॉप, स्मैश और ड्राइव जैसे शॉट्स का अभ्यास कराया जा रहा है। ताकि वह भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें।
जिला खेल कार्यालय की ओर से स्टेडियम में विभिन्न खेल कैंपों का संचालन किया जा रहा है। इन खेलों में निर्धारित संख्या में बालक और बालिकाओं को संबंधित खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बैडमिंटन के प्रशिक्षक चंदन यादव ने बताया कि कैंप में 45 शटलर प्रशिक्षण ले रहे हैं, इनमें 25 बालक और 20 बालिकाएं हैं। उनकी तरफ से खिलाड़ियों के खेल स्तर को सुधारने के लिए कई विशिष्ट पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
उनको शॉट्स के चयन के संबंध में प्रशिक्षित किया जा रहा है। कोर्ट में सही समय पर क्लियर, ड्रॉप, स्मैश और ड्राइव जैसे आक्रामक और रक्षात्मक शॉट्स मारने की ट्रेनिंग दी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें