फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले में निवेश करने वाले उद्यमियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
रायफल क्लब सभागार में उद्यमी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिंह देकर सम्मानित करतीं राज्यसभा सांसद
विज्ञापन
गाजीपुर। दानवीर भामाशाह की जयंती पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिले में निवेश करने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। वे करों के माध्यम से विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमी सफलता के साथ आगे बढ़ें और छोटे व्यापारियों को भी रोजगार एवं व्यापार के अवसर उपलब्ध कराएं। यही दानवीर भामाशाह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भामाशाह ने महाराणा प्रताप के संघर्ष के समय अपना सर्वस्व राष्ट्र और राज्य के लिए समर्पित कर दिया था। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। व्यापारी समाज को भी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में उपायुक्त राज्य कर ने दानवीर भामाशाह के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों, अधिकारियों और व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जीएम डीआईसी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, जिले के उद्यमी, व्यापारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें