फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर किया पौधरोपण

Mon, 17 Aug 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत उद्यान विभाग परिसर में 110 पौधे शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार
विज्ञापन


पांडेय, जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय, उपनिदेशक कृषि यूपी सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आरपी यादव, जिला कृषि अधिकारी एके प्रजापति, जिला उद्यान अधिकारी डा. एसके वर्मा आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में स्नातकोत्तर

महाविद्यालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग सौ पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। सभी लोगों
विज्ञापन


को एक-एक वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिये। इस मौके पर डा. हरिहर प्रसाद सिंह, डा. यशवंत सिंह, डा. ओम देव सिंह गौतम, डा. बद्रीनाथ सिंह, डा. यशवंत सिंह, डा. सुनिल कुमार शाही, डा. एस डी सिंह परिहार, डा. एसएन सिंह, प्रो. सुजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें