थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के पुराना पशु हाट मेला के पास रविवार की भोर में कांवरियों से भरी टेम्पो की पशु लदी पिकअप से टक्कर हो गई। इस घटना में जहां एक कांवरिया की मौत हो गई, वहीं आठ कांवरिया घायल हो गए।
घटना के बाद चालक पिकअप सहित फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
देवघर से लौटने के बाद करीब एक दर्जन कांवरिए घर जाने के लिए दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के बाहर से टेम्पो में सवार
हो गए। इसके बाद आटो वहा से रवाना हुई। आटो अभी स्टेशन रोड पुराना पशु हाट मेले का पास पहुंची थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पशु लदी पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से टेम्पो पलट गई। उसमें फंसे लोग
चीख-पुकार करने लगे। उनकी आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचे, तब तक पिकअप चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। आनन-फानन में लोगों ने टेम्पो को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घटना की सूचना
पुलिस को दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने समाचार पत्र विक्रेता एवं कावंरिया प्रिंस चतुर्वेदी (22) को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
जाते समय धीना (चंदौली) के पास उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, जबकि शिवशंकर गुप्ता (36), अदालत (32), प्रेम सिंह यादव (28), लक्ष्मीना देवी (30), दौलती देवी (29), राजकुमारी (34), महंगी देवी (31),
कांता (33) एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।