फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मालवाहक क्रूज के लिए खोला गया पीपा पुल

विज्ञापन
बच्छलकापुरा- रामपुर पीपा पुल से निकलता लाल बहादुर शास्त्री मालवाहक जहाज। संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोलकाता से वाराणसी जा रहे मालवाहक क्रूज लालबहादुर शास्त्री के लिए रविवार को बच्छलकापुरा-रामपुर घाट पर पीपा पुल खोला गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक गंगा के दोनों ओर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार गंगा के रास्ते माल ढुलाई और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जलमार्ग विकसित कर रही है। वाराणसी से हल्दिया तक जलमार्ग से कोलकाता से वाराणसी तक क्रूज और कार्गो जहाजों का संचालन हो रहा है। रविवार को लालबहादुर शास्त्री नामक कार्गो जहाज मुहम्मदाबाद के बच्छलपुर-रामपुर पीपा पुल के पास पहुंचा। पायलट गजानंद निषाद ने बताया कि जहाज कोलकाता से वाराणसी जा रहा है। वहां से माल लोड कर यह कोलकाता लौटेगा।
क्रूज के लिए पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों को पीपा पुल खोलना पड़ा। इस कारण गंगा के दोनों ओर से आवागमन बाधित रहा। लोक निर्माण विभाग के मेठ अशोक राय ने बताया कि पुल खोलने की जानकारी पहले ही लोगों को दे दी गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि गंगा से जहाजों की आवाजाही के कारण अक्सर पुल खोलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें