फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News : साइकिल सवार और महिला को बचाने में पिकअप पलटी, दस बराती घायल; मची चीख-पुकार

Wed, 30 Oct 2024 04:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News : हादसे की सूचना पाकर मौके पर रेवतीपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दो लोग गंभीर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ के पास बुधवार को साइकिल सवार और महिला को बचाने में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में दस बराती घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन


बिहार प्रांत के रोहतास जनपद के विक्रम थाना क्षेत्र स्थित मोहनी गांव निवासी साबिर के पुत्र बादल की शादी बीते 29 अक्तूबर को नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसमीह कलां गांव में थी। दूसरे दिन विदाई होने पर सुबह सामान पिकअप पर लादकर बराती घर के लिए रवाना हो गए।

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड के पास एक साइकिल सवार सामने आ गया। वाहन चालक ने उसे तो बचा लिया। तब-तक महिला को बचाने के चक्कर में पिकअप सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में दस बराती घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा और सीएमएस डॉ. राजेश सिंह आपातकक्ष में पहुंच गए और घायलों के उपचार में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें