फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र में विवाहिता ने सोमवार को पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। विवाहिता मीरा ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2022 के जून माह में उसकी शादी कासिमाबाद कोतवाली के कवलचट्टी निवासी सरवन कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे आए दिन दहेज के लिए ससुराल वाले मारने- पीटने लगे। महिला परामर्श केंद्र में शिकायत के बाद दोनों पक्षों को समझा- बुझाकर विदाई करा दी गई। कुछ दिन बाद से फिर ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए पीटना शुरू कर दिया। बीते 23 अक्तूबर पति सरवन कुमार, सास विमला देवी और ननद कुसुम देवी ने दहेज में बाइक और दो लाख नकद की मांग की। मना करने पर विवाहिता की पिटाई की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें