फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बैंकों के बाहर उचक्कों ने दो लोगों के 75 हजार रुपये किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। क्षेत्र में बैंकों के बाहर सक्रिय उचक्कों ने दो अलग-अलग घटनाओं में लोगों को निशाना बनाते हुए 75 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पहली घटना स्थानीय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा की है। भूपतचक गोपालपुर निवासी सुभाष कुशवाहा बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ही थे कि जेब से नकदी गायब हो गई। गाड़ी पर बैठते समय उन्हें चोरी का एहसास हुआ।बताया जा रहा है कि 7 मई को उनके बेटे की शादी है, जिसकी तैयारी के लिए वह पैसे निकालने आए थे।
विज्ञापन

दूसरी घटना में स्थानीय निवासी विश्वनाथी देवी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पेंशन के 25 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। घर के गेट के अंदर पहुंचते ही बदमाशों ने उनके हाथ से नकदी छीनकर भाग गए। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिल गई है। हालांकि दोनों मामलों में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें