फिरोजपुर-बारा पीपापुल से होकर बाइक लेकर जाता चालक। संवाद
- फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
भांवरकोल। क्षेत्र के फिरोजपुर को सेवराई तइसील के बारा को जोड़ने के लिए निर्मित पीपा पुल का मरम्मत कार्य मंगलवार को पूरा हो गया। 29 अप्रैल को आई आंधी-बारिश में फिरोजपुर-बारा पीपा पुल दो हिस्सों में टूट गया था। पीपा पुल को बनाने में 97 पीपा का इस्तेमाल हुआ था।
आंधी से 86 पीपा टूटकर एक-दूसरे से अलग हो गए थे। पीपा पुल टूटने की वजह से लोगों को 40 से 50 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। पीपा पुल के मरम्मत का कार्य पांच दिनों तक चला। लोक निर्माण खंड प्रथम के सहायक अभियंता रामवीर सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा करके छह अप्रैल से पीपा पुल को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।