फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यदेव की कृपा से बाग-बाग हुए लोग

Wed, 21 Jan 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार की सुबह दस बजे तक कोहरे की चादर तनी रही लेकिन इसके बाद चटख धूप खिलने से सर्दी से बेहाल लोग बाग-बाग हो गए। सूर्य की तेज किरणों के आगे ठंड का तेवर काफी हद तक कम रहा।
विज्ञापन


कार्यालयों के परिसरों, दूकानों के बाहर, मकान की छत पर और बाहर तथा गंगा घाटों पर पूरे दिन लोगों का धूप का आनंद उठाया। हालांकि सूर्यअस्त होने के बाद पुन: गलन और ठंड में वृद्धि हो गई।

लगातार दूसरे दिन भी भगवान भाष्कर की मेहरबानी होने से लोग यह कयास लगाते रहे कि लगता है कि अब मौसम पटरी पर आ जाएगा। पिछले कई सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। ठंड के कहर के जिले में एक माह में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी है।
विज्ञापन


जिन लोगों के घरों में वृद्ध थे, वे इस बात से परेशान थे कि उनके अपने कहीं ठंड का शिकार न हो जाए। कई दिनों से धूप का दर्शन नहीं हो रहा था। सोमवार को मौसम का मिजाज का आलम यह था कि बदली के बीच पूरे बर्फीली हवा चलने से आम और खास कांप गए।

सभी के होश मौसम के मिजाज को देख उड़ गए। इसी क्रम में मंगलावर की सुबह साड़े 10 बजे धूप निकलते ही लोगों को चेहरे खुशी से खिल गए। सभी ने धूप की शरण में जाकर कड़ाके की ठंड से राहत पाते हुए लोग इस बात की चर्चा करने लगे कि लगता है कि अब मौसम सुधर जाएगा, लेकिन बुधवार की सुबह घना कोहरा देख एक बार फिर लोग इस बात से परेशान हो गए कि लगता है कि लगता है कि आज धूप नहीं निकलेगी।

 इसी बीच दिन में 10 बजे सूर्यदेव ने आंखे खोली। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे भगवान भाष्कर की चमक भी बढ़ने लगी। आलम यह हो गया कि सूर्यदेव की छत्रछाया में थोड़ी देर खड़े रहने पर पूरा शरीर गर्म हो जा रहा था।

सरकारी कार्यालयों के परिसर, दूकानों के बाहर, मकानों की छतों और गंगा घाटों पर लोग धूप के आनंद लेते नजर आए। अच्छी धूप की वजह से कई लोगों ने शरीर पर से कपड़ों का बोझ कुछ कम किया। सूर्यअस्त तक धूप की चमक बनी रही। इससे हर कोई इस बात का कयास लगाता रहा कि लगता है कि अब मौसम पटरी पर आ जाएगा।

ठंड से दो की मौत
शहर क्षेत्र के गोड़ा देहाती जमालुुद्दीन (62 वर्ष) की बुधवार को ठंड लगने से अचानक तबियत बिगड़ गई। उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। परिवार के लोग आनन-फानन में अस्पताल के ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं बिरनो थाना क्षेत्र के लीलापुर भड़सर गांव में ठंड लगने से शिवचरन राम 55 वर्ष की मौत हो गयी। वह मंगलवार की रात खाना खाकर सो रहा था। सुबह परिवार के लोग उसे जगाने गये तो वह जगा नही। वह चारपाई पर मृत पड़ा था। परिवारीजनों का कहना है ठंड से ही उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें