फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 14 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा दशहरा के मौके पर मंगलवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों पर स्नानार्थियों भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करने के साथ ही दान-पुण्य किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से घाटों पर मेले जैसी स्थिति बनी रही। कई गंगा घाटों पर गंदगी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ब्राह्मणों के अनुसार बुधवार को भी कुछ लोग बुधवार को भी गंगा दशहरा का पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन

गंगा दशहरा स्नान का काफी महत्व है। शहर के गंगा घाटों पर मंगलवार की तड़के ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। सुबह सात बजते-बजते सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए पहुंच गए। रोज नाममात्र की चहल-पहल रहने वाले घाटों पर भीड़ के चलते तिल रखने की भी जगह नहीं बची थी। शहर के चीतनाथ घाट, ददरीघाट, कलेक्टर घाट, बूढ़ा महादेवा घाट, अन्जही घाट, नवापुरा घाट, पोस्ता घाट सहित अन्य घाटों पर गंगा स्नान के लिए दोपहर तक स्नानार्थियों की भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा भीड़ चीतनाथ और ददरीघाट पर रही। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश श्रद्धालु इन्हीं गंगा घाटों पर पहुंचे। लोगों ने गंगा स्नान कर घाटों पर स्थित मंदिरों में पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान करने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। कई घाटों पर गंगा के घाट छोडने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गोते लगाने के बाद श्रद्धालुओं दान-पुण्य भी किया। ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों पर भी गंगा स्नान से लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें