फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझकों गाली देकर भी लोग कमा रहे नाम : ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को सहजतपुर में एक श्रद्धांजलि सभा में कहा कि जब लोगों को भूत सताता है तो हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, लेकिन हमको गाली देकर लोग नाम कमा रहे है। उन्होंने कहा कि एक बार हमसे किसी ने कहा कि आपको लोग गाली क्यों देते तो हमने कहा कि हमको गाली देकर लोग वो सब कुछ पा रहे, जो प्रेम से नाम लेते तो नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि जैसे लोग गुस्सा होते है तो भगवान को गाली देते हैं और खुश होते हैं तो अच्छे से नाम लेते हैं, ठीक उसी तरह मुझे गाली देकर लोग वो सबकुछ पा रहे है जो उनहें नहीं मिला है। मंत्री ने कहा कि मुझे आश्चर्य लगा ओमप्रकाश को गाली देने वाले लोग क्या-क्या नहीं पा गए। कम से कम इतना तो पावर है न मेरे नाम में।
विज्ञापन

मेजर रामजी के विचारों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : मंत्री
गंगौली। सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. रामजी राजभर (मेजर) की पांचवीं पुण्यतिथि पर जहूराबाद क्षेत्र के सहजतपुर में बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने कहा कि पुण्यतिथि मनाने का उद्देश्य केवल स्मरण करना नहीं, बल्कि उनके अधूरे सपनों और विचारों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मेजर रामजी राजभर समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता के पक्षधर थे। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जहां श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा मिल रही है। इस अवसर पर सालिक यादव, शिवकुमार यादव उर्फ मामा, जितेंद्र राजभर, संतोष राजभर, रजनीश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें