फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर गिरे पर्स को आरपीएफ ने महिला यात्री को किया सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस से प्लेटफार्म पर गिरे पर्स को आरपीएफ ने महिला यात्री को सौंप दिया। पर्स पाकर महिला यात्री का चेहरा खिल उठा।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक बालगंगाधर ने बताया कि अप श्रमजीवी एक्सप्रेस से बक्सर से दिलदानगर पहुंची महिला यात्री का ट्रेन से उतरते समय पर्स प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। इधर आरपीएफ ने भ्रमण के दौरान प्लेटफार्म पर गिरे पर्स पर पड़ी तो वे उसे कब्जे में लेकर थाने आए। जांच के दौरान महत्वपूर्ण कागजात, परिवार की फोटो के साथ 7500 रुपये नकदी बरामद हुए। उपनिरीक्षक राजीव कुमार पर्स से संबंधित एनाउंस के जरिए सूचना प्रसारित किया। इस पर बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के राजपुर थाना क्षेत्र के रिंकू देवी आरपीएफ पोस्ट पहुंची और पर्स की पहचान की। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरपीएफ ने पर्स महिला यात्री को सुपुर्द कर दिया। पर्स पाकर महिला यात्री के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें