फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस प्री: 22 को 19 केंद्रों पर 8352 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस प्रारंभिक) परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा को 22 दिसंबर को होगी। इसके लिए जिले में 19 केंद्र बनाए गए हैं। दो पाली में होने वाली परीक्षा में 8352 परीक्षार्थी बैठेंगे। करीब डेढ़ हजार कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। इसमें पचास फीसदी बाहरी होंगे। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम आर्यका अखौरी ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक की।
विज्ञापन








पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 और दूसरी पाली की 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। निगरानी करने के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। साथ ही 19 सेक्टर एवं इतनी ही संख्या में स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सभी सेंटरों पर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ ही 19 सहायक केंद्र व्यवस्थापक लगाए जाएंगे। यह सभी सहायक केंद्र व्यवस्थापक बाहरी होंगे। परीक्षा के लिए करीब डेढ़ हजार कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे। 24 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होगी जिसमें एक वाह्य होगा। यह परीक्षा सीसीकैमरे की निगरानी में होगी। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अपरिहार्य परिस्थिति के मद्देनजर 3-3 सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है।







प्रतिबंधित रहेगी इलेक्ट्रानिक डिवाइस







जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने निर्देश दिया कि नामित अधिकारी परीक्षा से पहले अपने-अपने केंद्रों का भ्रमण कर लें। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाइस, खाने-पीने की सामग्री, केल्कुलेटर, मोबाइल एवं अन्य सामग्री लेकर आना सख्त प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी परीक्षा केंद्र पर विषम स्थिति उत्पन्न होने पर जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417577 और नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) दिनेश कुमार के मोबाइल नंबर 9454417648 पर तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें