फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोगियों को मिलेगी राहत, ट्रामा सेंटर के सामने बनेगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्राणवायु की बेहतर उपलब्धता के लिए जल्द ही सीएमओ कार्यालय परिसर के ट्रामा सेंटर के सामने लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) प्लांट स्थापित होगा। गुजरात की कार्यदायी संस्था ने सर्वे का कार्य पूरा करने के साथ ही जमीन चिह्नित कर ली है। इससे आक्सीजन की शुद्धता जहां सौ प्रतिशत रहेगी, वहीं लिक्विड में ऑक्सीजन की उपलब्धता रहेगी। करीब दो हफ्ते तक आसानी से सप्लाई की जा सकती है।
विज्ञापन

जनपद में मेडिकल कालेज संचालित होने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधाओं को लगातार बढ़ाया जा रहा है। एक तरफ जहां अत्याधुनिक जांच मशीनों से लैस किया जा रहा है। वहीं वार्डों को भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिससे मरीजों को भर्ती करने के बाद उपचार के दौरान किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट के स्थापित होने के बाद टैंकर के जरिए ऑक्सीजन लाकर भरा जाएगा। मौजूदा समय में जिला अस्पताल में स्थापित प्लांट ऑक्सीजन तैयार कर रहा है। प्लांट से बनी ऑक्सीजन ज्यादा दिन तक रखी नहीं जा सकती है। इस लिहाज से लिक्विड आक्सीजन टैंक में ऑक्सीजन काफी दिनों तक रखी जा सकती है। एलएमओ प्लांट के संचालित होने से रसोई गैस सिलिंडर की तर्ज पर लिक्विड में ऑक्सीजन की उपलब्धता रहेगी। इसकी ऑक्सीजन प्योरिटी 100 प्रतिशत होगी। एलएमओ स्थापित होने से करीब 10 से 15 दिनों तक आसानी से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी।
20 किलो लीटर होगी क्षमता
गाजीपुर। सीएमओ कार्यालय परिसर के ट्रामा सेंटर के सामने स्थापित एलएमओ प्लांट से ऑक्सीजन की किल्लत समाप्त हो जाएगी। इसकी 20 किलो लीटर होगी। इसकी क्षमता काफी अधिक होगी और यह लंबे समय से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का काम करेगा। लिक्वयड ऑक्सीजन को टैंकर से लाकर भरा जाएगा। इसकी निगरानी कार्यदायी संस्था के कर्मियों द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

गुजरात की कार्यदायी संस्था द्वारा सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। ट्रामा सेंटर के सामने खाली पड़ी भूमि को चिह्नित किया गया है। एलएमओ प्लांट के स्थापित करने की कवायद जल्द ही शुरू होगी। इसकी क्षमता काफी होती है और लंबे समय तक ऑक्सीजन उपलब्ध रहता है।
विज्ञापन

- प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा, प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कालेज गाजीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें