फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-टू अस्पताल में स्थानांतरित होंगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला अस्पताल (एल-टू अस्पताल) में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वजह सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर (एल-वन अस्पताल) में मात्र नौ मरीज ही भर्ती हैं। ऐसे में एल-टू अस्पताल 40 बेड का होने के चलते इन्हें यहां लाकर भर्ती करने की कवायद स्वास्थ्य विभाग की ओर से तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संकट काल शुरू होने के साथ मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि होनी शुरू हो गई थी। लगातार कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सबसे पहले मुहम्मदाबाद सीएचसी को कोविड अस्पताल में परिवर्तित किया। जब वहां बेड कम पड़ने लगे तो वहां एक महाविद्यालय को कोविड सेंटर में परिवर्तित करके मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया। इसके बाद वहां सुविधा न मिलने की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सहेड़ी स्थित शम्मे गौसिया में मरीजों को भर्ती किया जाने लगा जहां अभी भी मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इसी बीच शासन की ओर से लक्षण रहित मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा देने का निर्धारण करते ही अधिकांश मरीजों होम आइसोलेट होने लगे। मरीजों की संख्या में भी लगातार कमी होनी शुरू हो गई। मरीजों की संख्या में हो रही कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि मात्र नौ मरीज ही कोविड केयर सेंटर शम्मे गौसिया में भर्ती हैं। जबकि एल-टू अस्पताल में 40 बेड उपलब्ध हैं। ऐसे में इन मरीजों को यहीं लाकर भर्ती करने का क्रम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें