फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथालॉजी केंद्र समय न खुलने के विरोध में धरना

Wed, 18 Mar 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल का पैथालॉजी केंद्र समय से नहीं खुलता है। इस वजह से दूरदराज से आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व छात्रसंघ रणजीत यादव ने यह आरोप ने लगाते हुए बुधवार को पैथालॉजी जांच केंद्र के गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि  पैथोलॉजी केंद्र की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन अनिश्चितकालीन चलता रहेगा। 
विज्ञापन



धरना सभा को संबोधित करते हुए स्वामी सहजानंद के पूर्व छात्रनेता ने कहा कि पैथॉलाजी केंद्र पर तैनात लैब टेक्नीशियन एवं कर्मचारी सुबह साढ़े नौ बजे के बाद केंद्र पर आते हैं, जबकि अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों का ब्लड लेने का समय 8 बजे से 11 बजे तक तय है। कर्मचारियों के डेढ़ घंटे देर से आने क ी वजह से मरीजों को एक घंटे का ही समय मिल पाता है और अन्य को बैरंग लौटना पड़ता है।

 उन्होंने बताया कि मरीज ब्लड की जांच कराने के लिए लगभग तीन से चार दिनों से अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं, फिर भी जांच नहीं हो पा रही है। स्वामी सहजानंद कालेज के वर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि महिला वार्ड में भर्ती मरीजों को प्रदेश सरकार की किसी भी योजानाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सबसे अधिक समस्या रात के समय किसी महिला मरीजों की तबियत खराब होने पर उन्हें नर्सों का दुर्व्यवहार झेलना पड़ता है। यही नहीं चिकित्सकों द्वारा बाहर की दूकानों से दवा लाने के लिए दवाब बनाया जाता है। धरना देने वालों में सूर्यभान सिंह यादव, पीजी कालेज के वर्तमान अध्यक्ष नितिल यादव, दीपक सिंह, राहुल यादव, बृजेश यादव, उपेन्द्र यादव, सोनू यादव, उमेश यादव, मनेन्द्र यादव, मनोज यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें