फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से सिलिंडरों में धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कस्बा चौक पर बुधवार की देर शाम मछली की दूकान पर तेज आवाज के साथ चार सिलिंडरों में विस्फोट हो गया। इससे चार गुमटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन



सादात चौक पर रवि गौड़ गुमटी में मछली और मुर्गा फ्राई कर बेचता है। बुधवार की देर शाम गैस के चार चूल्हों पर वह मछली तल रहा था। अचानक एक सिलिंडर में लिकेज की वजह से आग लग गई। दूकानदार ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पाइप के सहारे चारों सिलिंडरों में लग गई। आग लगते ही सिलिंडर धू-धू करके जलने लगे। आग की लपटें देखकर आसपास के दूकानदार अपनी-अपनी दूकान बंद करके भागने लगे।

इसी बीच तेज धमके के  साथ चारों सिलिंडर फट गए। तेज धमाके से चौराहे पर दोनों तरफ लोग सहम गए थे। इस घटना में रामलाल, चंदन, मोती एवं विजय की गुमटी क्षतिग्रस्त होकर उड़ गई और दूकान में रखा सामान नष्ट हो गया।  घटना की जानकारी होने के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों का कहना था कि धमाका काफी तेज हुआ। गनीमत रही कि फटे सिलिंडरोें का आधा हिस्सा काफी दूर जाकर गिरा और उसकी चपेट में कोई नहीं आया, वरना और बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें