फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छठ के बाद लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की परेशानी

विज्ञापन
औड़िहार रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने की जद्दोजहद करते यात्री। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
गाजीपुर। छठ महापर्व समाप्त होने के बाद लोग अपने कामकाज पर लौटने लगे हैं। बुधवार को जिले से होकर निकलने वाले लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर बड़ी संख्या में प्रवासी अपने गांव लौटे थे। ऐसे में छठ पर्व के खत्म होते ही लोगों जल्द से जल्द अपने-अपने कार्यस्थल पर लौटने लगे हैं। ऐसे में जिले के जिले के सिटी रेलवे स्टेशन, औड़िहार जंक्शन, सादात रेलवे स्टेशन पर ऐसे लोगों भीड़ लगी हुई है।
इन स्टेशनों पर दिल्ली, मुंबई, सूरत, पुणे, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों को जाने वाली ट्रेनों के जनरल और आरक्षित कोचों में जगह पाने के लिए यात्रियों के बीच आपाधापी मची हुई है। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भीड़ की वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इनमें प्रवासी श्रमिकों की बड़ी संख्या होने से ट्रेनों को सामान्य कोच से यात्रा कर रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल सुरक्षा बल के जवान ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय जवानों को प्लेटफॉर्म पर मुस्तैद दिखाई देते हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे प्रशासन की तरफ से त्योहारी सीजन में यात्रियों की सहूलियत देने के लिए विभिन्न स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें