फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गणित, निबंध प्रतियोगिता में की भागीदारी

विज्ञापन
जंगीपुर स्थित एक​ विद्यालय में साहित्य चेतना समाज के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभ
विज्ञापन
गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में रविवार को आदर्श इंटर कॉलेज, महुआबाग तथा जंगीपुर स्थित एक विद्यालय में सामान्य ज्ञान, गणित एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नगर क्षेत्र के साथ ग्रामीण अंचलों से आए सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

चार वर्गों में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में कनिष्ठ वर्ग (कक्षा चार से छह), मध्यम वर्ग (कक्षा सात व आठ), ज्येष्ठ वर्ग (कक्षा नौ व दस) तथा वरिष्ठ वर्ग (कक्षा ग्यारह व बारह) के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 50 तथा गणित प्रतियोगिता में 25 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों को ओएमआर शीट पर चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करना था। प्रतियोगिता में माइनस मार्किंग का प्राविधान रखा गया, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे तथा गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी।
निबंध प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग के लिए स्वास्थ्य, मध्यम वर्ग के लिए आदत, ज्येष्ठ वर्ग के लिए साहित्य एवं वरिष्ठ वर्ग के लिए नई शिक्षा नीति विषय निर्धारित किए गए थे। संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को मार्च में होने वाले संस्था के 41वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह (चेतना महोत्सव–2026) में स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

महुआबाग में संस्था के अध्यक्ष डॉ. रविनन्दन वर्मा, सचिव हीरा राम गुप्ता, आनंद प्रकाश अग्रवाल, शिवम प्रकाश त्रिपाठी, नागेश मिश्र उपस्थित रहे। जंगीपुर केंद्र पर संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी, केंद्र प्रभारी विद्युत प्रकाश, लालजी गुप्ता, डीएस यादव, अरविंद कन्नौजिया, रामजी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें