फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां: घर के इकलौते बेटे के सिर पर सजना था सेहरा, फंदे से लटकता मिला दूल्हे का शव

Sun, 03 Mar 2024 03:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News : गाजीपुर जिले में एक युवक का फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस और परिजन आत्महत्या मान रहे हैं। उधर, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी की तैयारी चल रही थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गहमर कोतवाली क्षेत्र के मनिहर वन स्थित बबूल पेड़ से बिहार के युवक का शव लटकता मिला। पुलिस आत्महत्या मानते हुए जांच करने में जुटी हुई है। मृतक इकलौता पुत्र था। परिजनों के मुताबिक उसका छह मार्च को तिलक था। जबकि 11 मार्च को शादी होने वाली थी।

विज्ञापन


मनिहर वन में सुबह ग्रामीण पहुंचे तो उनकी नजर बबूल पेड़ पर फंदे से लटक रहे एक युवक के शव पर पड़ी। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोगों ने मृतक के शिनाख्त का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा और छानबीन में जुट गई। 

मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित सोनपा गांव निवासी बजरंगी गुप्ता (25) के रूप में हुई। पुलिस शव लेकर कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन युवक का शव देखकर रोने- बिलखने लगे। ग्रामीण और अन्य लोग उन्हें सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। पुत्र के शव को देख पिता रोते-रोते अचेत हो जा रहे थे। इस संबंध में कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


मां की हो चुकी है मौत, पिता के साथ रहता था घर में
कुछ वर्ष पूर्व मृतक की मां का निधन हो गया था। वह घर पर पिता जुगुल शाह के साथ ही रहता था। मृतक कुछ दिन तक राजस्थान में रहकर खाना बनाने का काम करता था। इसके बाद पिता की देखभाल करने और उनके कार्य में हाथ बटांने के वापस आ गया। मृतक पिता जुगुल शाह के साथ कार्यक्रम में खाना बनाने का काम करता था। पुत्र द्वारा अचानक आत्महत्या जैसा कदम उठाने से पिता के समझ में ही नहीं आ रहा था कि आखिरकार उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें