फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद : पहले दिन किसी केंद्र की नहीं हुई बोहनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शासन के निर्देश पर एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो गई है। इसके लिए 153 क्रय केंद्र खोले गए हैं। पहले दिन जिले में किसी भी केंद्र की बोहनी नहीं हुई। आवक न होने से इस पखवारे के अंत तक खरीद शुरू होने की उम्मीद जताई गई है। शासन ने धान का समर्थन मूल्य 2369 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। 28 फरवरी तक होने वाली खरीद के लिए 25 लाख 80 हजार क्विंटल लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय ने शनिवार को जमानिया, करंडा और जगदीशपुर स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी हासिल की। संबंधित को खरीद के बारे में आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसान पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर लटका रहा ताला-सेवराई। शासन की ओर से धान की खरीदारी के लिए एक नवंबर से क्रय केंद्र खोलने का आदेश दिया गया था। बावजूद इसके तहसील मुख्यालय के भदौरा ब्लाॅक परिसर स्थित धान क्रय केंद्र पर शनिवार को ताला लटका रहा। इससे किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। किसानों ने बताया कि ब्लॉक परिसर के अलावा कई अन्य केंद्रों पर भी अधिकारी एवं कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। केंद्र तो बंद था ही वहां किसी प्रकार का बोर्ड अथवा बैनर भी नहीं लगाया गया था। एसएमआई मो. उस्मान ने बताया कि आज केंद्र खोला जाना था लेकिन कई सामान न होने के कारण वह जिला मुख्यालय पर सामान लेने गए थे। इस कारण केंद्र नहीं खुल पाया है। बैनर के बारे में बताया कि सोमवार तक वहां बैनर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें