फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज छह फीट दूरी तक क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-31 वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर शेखपुर ग्राम के पास बाईपास पर बनाया गया रेलवे ओवरब्रिज छह फीट दूरी तक क्षतिग्रस्त हो गया है। सोमवार को अल सुबह इस ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण इस पर गंभीर हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई है। ओवरब्रिज के आसपास से गुजरने वाले लोगों ने जब इस ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने और इसके छिद्र को देखा तो उनके होश उड़ गए। आसपास के नागरिकों ने इसकी सूचना एनएचआई के अधिकारियों को दी। विभाग ने ईंट के टुकड़े का डिवाइडर बनाकर क्षतिग्रस्त हुए भाग के बाईं ओर से आवागमन चालू कराया है।
विज्ञापन

औड़िहार जंक्शन और सैदपुर रेलवे स्टेशन के बीच सैदपुर कोतवाली से बहरियाबाद जाने वाली सड़क पर शेखपुर ग्राम के पास बाईपास के लिए यहां ओवरब्रिज बनाया गया है। लगभग वर्ष भर पूर्व बनाए गए इस ओवरब्रिज की कंक्रीट बैठ जाने पर इसकी गुणवत्ता देख लोग परेशान हैं। इसके साथ ही लोग विभाग की लापरवाही पर अंगुली उठा रहे हैं। नागरिकों का मानना है कि रविवार की देर रात यह ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हुआ होगा। संयोग रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दूसरी ओर सैदपुर बाईपास के पास बनाई गई सड़क हल्की बारिश में ही बैठ गई है। भारी वर्षा होने से पूर्व अगर इसे भी नहीं ठीक कराया गया तो मार्ग पर आवागमन ठप हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें