फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 9 दिनों में कराया गया 700 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले में 700 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण 9 दिनों में कराया गया है। इसमें 140 हेक्टेयर भूमि खाली कराई गई है, जिसमें विभिन्न तहसीलों, राजस्व, पुलिस, ब्लाकों की टीमें लगी रहीं। वह कलेक्ट्रेट कक्ष में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 12 मई से अब तक राजस्व न्यायालयों ने जो फैसले दिए हैं उसका जमीन स्तर पर इम्पलीमेंटेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अपील लंबे समय से दायर हैं तो वह न्यायालय में स्टे भी प्राप्त कर सकते हैं, ये उनका अधिकार है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि इस तरह के कृत्य में न पड़ें और अगर इस तरह की शिकायत प्राप्त होती है तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के साथ एनएसए, गुंडा एक्ट या गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें