फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आईसीटीसी काउंसलर कक्ष का तुड़वाया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और कर्मचारियों की उदासीनता का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में बंद पड़े आईसीटीसी काउंसलर कार्यालय का ताला तुड़वाया गया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सक डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि आईसीटीसी काउंसलर लंबे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे थे। उनकी अनुपस्थिति के कारण केंद्र की परामर्श सेवाएं पूरी तरह बाधित थीं। विभाग की ओर से संबंधित कर्मचारी को पहले नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि लगातार गैरहाजिर रहने और नोटिस का जवाब न देने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बंद कार्यालय का ताला तोड़ने का निर्णय लिया गया। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग में चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें