सुहवल के ताडीघाट दिलदारनगर ब्रांच लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए निर्माणाधीन सोनवल रेलव
- फोटो : GHAZIPUR
दिलदारनगर। दिलदारनगर-ताड़ीघाट ब्रांच रेलवे लाइन पर शुक्रवार की सुबह बेमुवा गांव (रेलवे पुल) के निकट विद्युतविहीन ओएचई तार टूटा मिला। इसकी सूचना तत्काल कीमैन सुरेंद्र ने स्टेशन मास्टर को दी। घटना से रेलवे कंट्रोल रूम को इससे अवगत कराया गया। थोड़ी देर के लिए विभागीय अधिकारियों में अफरातफरी मची रही।
आनन-फानन में कंट्रोल रूम की सूचना पर सुबह 8.10 बजे दिलदारनगर से ताड़ीघाट जाने वाली डीटी पैसेंजर ट्रेन को उस समय रोक दिया गया। यह ट्रेन अपने समय से करीब दो घंटे विलंब से चलाई गई। इस बीच टावर वैगन को मौके के लिए रवाना कर विद्युत तार को दुरुस्त कराया गया। तार जुड़ने के बाद किसी तरह ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इससे यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। मजबूरन यात्रियों को सड़क मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना हो पड़ा। सूचना मिलने पर टावर बैगन के साथ दिलदारनगर से आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार और स्टेशन अधीक्षक नफीस अहमद के साथ टीआरडी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और टूटे तार को दुरुस्त किया। इसके बाद दिलदानगर-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन स्थानीय स्टेशन के सुबह 10.12 बजे रवाना हुई।