फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मांगों को लेकर विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर तले कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन सोमवार को भी बड़ीबाग स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में जारी रहा। इस मौके पर अतिरिक्त महामंत्री निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि मांगों के पूरा होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन तेज करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में प्राइवेट मीटर रीडरों तथा कंप्यूटर आपरेटरों का लगातार शोषण किया जा रहा है। इन कर्मियों का लगभग चार-चार महीने का वेतन भुगतान नहीं किया गया है और जो भुगतान भी किया जा रहा है, वह न्यूनतम मजदूरी से भी कम तीन से चार हजार दिया जा रहा है। वेतन की मांग करने पर इन कर्मियों को कंपनी से निकाल देने की धमकी दी जा रही है। कहा कि जब तक सुपरवाइजरों का तीन माह एवं मीटर रीडरों के दो माह के बकाए वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है और मीटर रीडरों को कंपनी द्वारा मोबाइल एवं प्रिंटर नहीं दिया जाता है, तब तक यह कार्य बहिष्कार/ धरना-प्रदर्शन अनवरत चलता रहेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज करने का कार्य किया जाएगा। सभा में सुरेश सिंह, मीटर रीडर संघ के अध्यक्ष विनय तिवारी, अजय विश्वकर्मा, संतोष कश्यप, सुपरवाइजर कृष्णकांत सिंह, शशिकांत भारती, हरेंद्र कश्यप, शिवशंकर कश्यप, भानू, प्रवीन, अश्विनी सिंह, रामधन, संदीप कुमार, विरेंद्र, आशुतोष सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे। अध्यक्षता विजयशंकर राय तथा संचालन सुरेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें