गाजीपुर। काफी समय से गैरहाजिर चल रहे संविदा चालकों की खैर नहीं है। महीनों से गैरहाजिर चल रहे ऐसे छह संविदा चालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है। यही नहीं सात को नोटिस जारी की गई है। 31 जुलाई तक उनके उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होना तय है।
राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो में बड़ी संख्या में संविदा चालक एवं परिचालक कार्यरत हैं। इनमें से कई संविदा चालक पिछले वर्ष के विभिन्न महीनों से गैरहाजिर चल रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुहैल अहमद ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने ऐसे छह चालकों की संविदा समाप्त कर दी है। बताया कि जिनकी संविदा समाप्त की गई है, उनमें नवेंद्र कुमार, सुरेंद्र पासवान, सुरेश सिंह यादव, शमीउल्लाह, जितेंद्र, धनंजय शामिल हैं। बताया कि सात चालकों को नोटिस जारी की गई है। हिदायत दिया कि वह 31 जुलाई तक उपस्थिति सुनिश्चित करें। अन्यथा उनकी संविदा समाप्त करनके की भी कार्रवाई की जाएगी। एआरएम की इस कार्रवाई से संविदा चालकों में हड़कंप मची हुई है।