फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश के विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक बालक एवं बालिकाएं निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए कक्षा 6 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 9 से 12 वर्ष, कक्षा 9 के लिए 12 से 15 वर्ष और कक्षा 11 के लिए 15 से 17 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थी निर्धारित वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

आवेदन के दौरान यू-डाइस पोर्टल से जारी पैन नंबर भरना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए वेबसाइट पर ट्यूटोरियल वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है। वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों के अभ्यर्थियों के प्रारंभिक चयन ट्रायल 21 और 22 मई 2026 को डॉ. आंबेडकर स्टेडियम, लालपुर (वाराणसी) में सुबह 7 बजे से आयोजित होंगे। ट्रायल में हॉकी, जूडो, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक्स, कुश्ती, बैडमिंटन (केवल बालक वर्ग), क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, तैराकी, हैंडबॉल, भारोत्तोलन और बॉक्सिंग जैसी खेल विधाओं में चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें