फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जेसीबी, एक रैपर और दो ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील प्रशासन की ओर से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हो रही मिट्टी खनन की शिकायत पर शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे से तीन बजे तक दबिश दी गई। इसमें एक जेसीबी एक रैपर दो ट्रैक्टर और ट्राली पकड़ी गई।
विज्ञापन

एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर कार्रवाई की गई है। इस छापेमारी में नगर के हरपुर से एक जेसीबी मिट्टी खनन करते पकड़ी गई है। जबकि असैचंदपुर गांव से दो ट्रैक्टर ट्राली एवं एक रैपर मशीन को कब्जे में लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पकड़े गये वाहनों को सीज कर दिया गया है। संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जिसको खनन करना है वे लाइसेंस लेकर ही करें। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। वहीं तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि खनन की सूचना पर इसी प्रकार कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें