फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, पिता-पुत्र का पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर बुधवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार पिता व पुत्र के पैर टूट गए। दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

मऊ जनपद के हलदरपुर के अरहदौरान गांव निवासी राजा कन्नौजिया (22) कैटरिंग का काम करते थे। किसी काम से घर से कासिमाबाद के लिए बाइक से निकले थे। सनेहुआ गांव के पास सामने से आ रही बाइक में टक्कर के बाद सड़क पर सिर के बल नीचे गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार सिदवल थानाक्षेत्र के हरिलाल (36) और उनके बेटे आलोक (12) के पैर टूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं, सूचना पर पहुंची मृतक की मां संध्या देवी ने कासिमाबाद कोतवाली में तहरीर दी। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह बताया कि मृतक के मां के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें