फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रयागराज-वाराणसी जाने वाली 10 से ज्यादा ट्रेनें देरी से पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना का असर बुधवार को ट्रेनों के परिचालन पर देखने को मिला। 10 से अधिक ट्रेनें दो से 11 घंटे तक देरी से चलीं। इसके कारण यात्री हलकान दिखे।
विज्ञापन

दोपहर 12:30 सिटी रेलवे स्टेशन पर आम दिनों की अपेक्षा कम रौनक देखने को मिली। जो यात्री सिटी रेलवे स्टेशन पर बैठे मिले, उनमें से कुछ प्रयागराज और वाराणसी जाने वाले भी थे लेकिन ट्रेनों के विलंबित होने के कारण वे मायूस नजर आए।
किसी को एक तो किसी को चार घंटे तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। सिटी रेलवे स्टेशन पर 15159 सारनाथ एक्सप्रेस 6 घंटे, 55131 बलिया-प्रयागराज मेमू 8 घंटे, 12562 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 5.30 घंटे, नई दिल्ली सुपरफास्ट बलिया 22582 व 05125 कुंभ स्पेशल छपरा-प्रयागराज रामबाग सात घंटे विलंबित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें