फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर में एक गो तस्कर गिरफ्तार, 200 मोबाइल नंबर पुलिस के रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। 40 गो तस्करों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारने के बाद पुलिस के हाथ 200 मोबाइल नंबर लगे हैं। इनमें बिहार और वाराणसी जिले के भी नंबर हैं। पुलिस इन नंबरों को खंगाल रही है। साथ ही, गो तस्करों की आपराधिक कुंडली भी तैयार की जा रही है।गोवंश की तस्करी के लिए तस्कर किन रास्तों और जगहों का इस्तेमाल करते हैं, इनको भी चिह्नित किया जा रहा है। वहीं, एक गो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

31 मई को अमर उजाला में गोवंश तस्करी की ग्राउंड रिपोर्ट छपने के बाद पुलिस ने पांच जून को 40 गो तस्करों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। तस्करों के घरों को खंगालने के साथ परिजनों से पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस को 200 मोबाइल नंबर ऐसे मिले हैं, जो तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने में मददगार साबित होंगे। एक-एक नंबर को सर्विलांस पर लगाने के साथ उनकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में बिहार और वाराणसी के अधिकतर नंबर सामने आए हैं। पुराने गो-तस्करों की भी कुंडली खंगाली जा रही है।
इधर खानपुर और बहरियाबाद थाने की संयुक्त पुलिस टीम शुक्रवार की देर शाम गैवीपुर अंडरपास के पास से गो तस्कर रामआशीष यादव उर्फ भुल्लन निवासी शंभूपुर मंगारी, थाना सादात को गिरफ्तार किया। गो तस्कर भागने की फिराक में औड़िहार स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें