फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पहले दिन बसों से 4551 बहनों और 123 सहयात्रियों ने की मुफ्त यात्रा

विज्ञापन
रक्षाबंधन पर शहर के रोडवेज बस डिपो  से आजमगढ़ को जाने वाली बस में बैठे यात्री।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
गाजीपुर। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को इस बार दो नहीं बल्कि तीन दिन रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सौगात मिली है। इस सुविधा का उन्होंने जमकर लाभ उठाया। वाराणसी परिक्षेत्र में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 4551 बहनों और 123 सहयात्री संग 4674 ने स्थानीय डिपो की बसों से यात्रा की। सबसे कम यात्रियों ने विंध्यनगर की बसों से यात्रा की।
विज्ञापन

बीते वर्षों की तरह इस बार भी सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज की बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। खास बात यह है कि इस बार यह सुविधा दो नहीं बल्कि तीन दिन एक सहयात्री संग प्रदान की जा रही है। रोडवेज की किसी भी बस में पूरे प्रदेश में नि:शुल्क सफर करने के लिए यह अवधि आठ अगस्त की सुबह 6 बजे से दस अगस्त की रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। पहले दिन शुक्रवार को रोडवेज की बसों से यात्रा को लेकर बहनों में गजब का उत्साह दिखा। वाराणसी परिक्षेत्र से 20992 महिलाओं और 3069 सहयात्रियों संग 24109 ने यात्रा की। इसके टिकट की धनराशि 2436044 हुई। परिक्षेत्र में ग्रामीण डिपो पहले पायदान पर रहा, उसकी बसों से 5364 महिला एवं 1219 सह यात्री सहित कुल 6583 ने यात्रा की। स्थानीय डिपो से दूसरे नंबर पर सबसे अधिक ने सुविधा का लाभ उठाया। कुल 4674 यात्रियों में 4551 बहनें और 123 सहयात्री शामिल थे। महिला यात्रियों के टिकट की धनराशि 360869 तथा 12015 सह यात्रियों के टिकट सहित कुल 322884 धनराशि रही। इसी प्रकार परिक्षेत्र के कैंट डिपो की बसों से 780 महिला एवं 102 सहित कुल 882, चंदौली से 982 महिला एवं 125 सहयात्री सहित 1107, जौनपुर 3737 महिला एवं 843 सहित 4580, काशी 2605 एवं 289 संग 2894, सोनभद्र 2409 एवं 306 सहित 2763 तथा विंध्यनगर डिपो की बसों से 564 महिला एवं 62 सह यात्रियों संग 626 ने मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठाया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके पांडेय ने बताया कि नि:शुल्क यात्रा सुविधा 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से शुरू है और 10 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें