फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अंतिम दिन 28 केंद्रों पर 26 हजार 974 प्रशिक्षुओं ने दी परीक्षा

विज्ञापन
नंदगंज के शहीद स्मारक विद्यालय से डीएलएड की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
भीमापार। सैदपुर डायट की ओर से डीएलएड प्रशिक्षण वर्ष 2026 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार को जिले के 28 केंद्रों पर संपन्न हुई। दोनों पालियों में 26 हजार 974 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल हुए। डायट प्रशासन के अनुसार सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई।
विज्ञापन

डायट प्रवक्ता डाॅ. सर्वेश कुमार राय ने बताया कि प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इसके लिए 9910 प्रशिक्षु पंजीकृत थे, जिनमें 9506 ने परीक्षा दी। जबकि 404 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में संस्कृत/उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 8843 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। 8483 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। जबकि 360 अनुपस्थित रहे और तृतीय पाली में कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 9252 थे, जिसमें 8985 ने परीक्षा दी और 267 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। इस तरह तीनों पालियों में कुल 29 हजार 974 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी और 1031 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। वहीं डायट प्राचार्य बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर आवश्यक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई थी। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
नकलविहीन परीक्षा का दावा
सादात में डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में हुई। तीसरे और अंतिम दिन प्रथम पाली में हिंदी, संस्कृत व उर्दू की परीक्षा हुई। जबकि द्वितीय पाली में कंप्यूटर की परीक्षा कराई गई। काॅलेज की प्रधानाचार्य मंजू प्रकाश ने बताया कि उनके केंद्र पर सत्र 2023 हिंदी की परीक्षा देने 23 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सत्र 2024 की हिंदी में 246 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सत्र 2023 संस्कृत में 16 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। अनुपस्थित 6 रहे। सत्र 2024 संस्कृत में 237 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 8 अनुपस्थित रहे। सत्र 2023 कम्प्यूटर में 16 उपस्थित और 6 अनुपस्थित रहे। सत्र 2024 कंप्यूटर में 246 उपस्थित और 8 अनुपस्थित रहे। परीक्षा नकलविहीन हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें