फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा पेंशन से लाभार्थी वंचित

Thu, 26 May 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन
सरकार ने उम्र के चाथे पड़ाव में पहुंचे लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना की शुरूआत कर बेहतर पहल की है लेकिन अभी भी काफी संख्या में पात्र लाभार्थी योजना का लाभ पाने से वंचित हैं। पेंशन दिलाने में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उदासीन रुख अख्तियार किए हुए हैं। विभागीय आंकड़े देखने से कुछ ऐसा ही प्रतीत होता है। पहली अप्रैल 2011 से लागू योजना का क्रियान्वयन आज भी ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। वेबसाइट पर जारी सूची के अनुसार, विकास खंड जमानिया में वर्ष 2015-16 में 2234  पात्र लाभार्थी हैं। नगर क्षेत्र में 126 पात्र लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही  है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वृद्धा पेंशन 60 साल तथा इससे अधिक उम्र वाले व्यक्ति को जिनका नाम बीपीएल सूची में शामिल है, उन्हें 300 रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाता है, जबकि पेंशन पाने वाले पात्र व्यक्ति की उम्र 80 साल होने पर पेंशन 500 रुपये कर दिया गया है। उनके खाते में चार किश्तों में पेंशन दी जाती है। जमानिया विकास खंड में कुल 83 ग्रामसभा हैं जबकि अब भी 59 ग्रामसभा की ही सूची दिखाई दे रही है। नई बनी ग्राम सभाओं को पोर्टल पर जोड़ा ही नहीं गया है। नये बने राजस्व गांव में पात्र लाभार्थियों का ग्राम प्रधान चाहकर भी उनके प्रार्थनापत्रों को आनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। किसी ग्राम सभा में 177 का चयन है तो किसी ग्रामसभा में मात्र 01 ही पात्र हैं।

इससे भी कार्यशैली पर सवालिया निशान उठ रहा है। ग्राम प्रधान रामराज बिन्द ने बताया कि चितावन पट्टी में एक पात्र है तो वहीं किसी ग्राम सभा में 100 से ऊपर लोगों को पेंशन दी जा रही है। प्रत्येक ग्रामों में बीपीएल सूची के अनुसार पात्रों की संख्या ज्यादा है। उन्होंने कहा कि रसूखदार  ग्राम प्रधान एवं अधिकारियों की मिलीभगत से कुछ गांव को हाथों हाथ लिया जा रहा है तो  कोई उपेक्षा का शिकार है। नगर के हरपुर  गांव निवासी उमेश सिंह ने बताया कि कई बार शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन समाज कल्याण विभाग इसमें उदासीन बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें