फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पोखरी में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के अड़िला गांव के सिवान स्थित पोखरी में मंगलवार को एक वृद्ध का शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के सिर सहित शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और बायां हाथ टूटा था। मृतक के बहू ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मृतक यूसुफपुर ईश्वरी राजभर (70) की बहू शकुंतला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुर ईश्वरी राजभर सुबह 10 बजे खेत के तरफ गए थे। उन्हें खाना लेकर खेत के पास गए तो वह नहीं मिले। उनका चप्पल दिखाई दिया तो पास में ही स्थित पोखरी में सिघाड़ा की खेती करने वाले एक व्यक्ति से पूछा तो वह पहले इधर-उधर की बातें करता रहा।
नाव से पोखरी के अंदर जाकर दिखाया की यहीं डूबे हैं। शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे। जब शव को पानी से बाहर निकाला तो उनके सिर सहित शरीर में कई जगह चोट के निशान थे और बायां हाथ टूटा था। आरोप लगाया कि ससुर संभवत पोखरी में सिंघाड़ा तोड़ लिए हो, जिसे खुन्नस खाकर मारपीट कर पोखरी में फेंक दिया है। शादियाबाद थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें