नोनहरा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव के बाहर गहरे गड्ढे भरे पानी में डूबने से शुक्रवार को एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अख्तियारपुर गांव निवासी रामनारायण राजभर (करीब 58) गांव के बाहर सिवान के तरफ गए थे। शाम में हाथ-पैर धोने के लिए गड्ढे के तरफ गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।