फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली गांव में शनिवार की रात छत से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के सदस्य पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव लेकर घर चले गए। मृतक अपनी पुत्री के ससुराल आए हुए थे। इधर घटना के बाद से परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शादियाबाद थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव निवासी मोती राम (60) अपनी पुत्री मनोरमा देवी के घर आए हुए थे। देर शाम परिजनों के साथ खाना खाकर वह छत पर सो रहे थे। लघुशंका करने के लिए जब उनकी नींद टूटी तो अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर पड़े। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इधर उनके गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुत्री ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही शादियाबाद के बूढ़नपुर गांव से पहुंचे परिजन वृद्ध का शव लेकर पुलिस को सूचना दिए बिना ही घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें