फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की ओर से रविवार को लंका मैदान में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान (सिंगल यूज प्लास्टिक बैन) के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके तहत जन जागरुकता अभियान एवं शपथ दिलाई गई। साथ ही प्लास्टिक मुक्त अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को कपड़े का थैला एवं एक-एक पौध देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने सिंगल यूज प्लास्टिक के पूर्ण रुप से न प्रयोग करने का आह्वान किया। कहा कि गाजीपुर जनपद बलिदान में सबसे आगे रहता है तो इस अभियान में भी सबसे आगे रहना होगा और गाजीपुर को प्लास्टिक मुक्त करना होगा। उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नगर पालिका चेयरमैन ने जयति जैन मिस नार्थ इंडिया 2022 को इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।
अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज द्वारा शादियों में प्रयोग होने वाले थर्माकोल और प्लास्टिक के गिलास, कप, प्लेट आदि का प्रयोग न कर उसकी जगह पर स्टील/क्राकरी के बर्तनों का प्रयोग करने की अपील की। कहा कि कार्यक्रमों में उपयोग होने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक (थर्माकोल और प्लास्टिक के गिलास, कप, प्लेट) का उपयोग न हो, जिससे जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। नगर क्षेत्र में किसी भी दुकानदार एवं थोक एवं फुटकर विक्रेताओं द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को बेचते हुए पाया जाता हैतो उस पर जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अबु फकर और महामंत्री प्रकाश केशरी उर्फ गुड्डू केशरी द्वारा भी अपील किया गया कि नगर के सभी व्यापारी जैसे-फुटकर विक्रेता, थोक विक्रेता, मिष्ठान भण्डार, रेस्त्रा, मॉल एवं होटल के मालिक सरकार के इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करें, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित प्लास्टिक से दुष्प्रभाव एवं जनहित में होने वाले किसी भी तरह के बीमारी से अपना सुंदर व स्वच्छ गाजीपुर की जनता को भयंकर बीमारी से मुक्त किया जा सकें। इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह, सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार सदर अभिषेक राय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, गाजीपुर मिस नार्थ इण्डिया जयति जैन, डीपीएम पूजा दूबे, डीसी सन्त व वाराणसी के अनुश्रवण सहायक राजनाथ चौधरी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें