फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नर्सिंग होम को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्राइवेट चिकित्सालय एवं पंजीकरण के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. रामकुमार ने रविवार को दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के दो निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक निजी नर्सिंग होम को सील कर दिया गया, जबकि सिखड़ी स्थित एक निजी अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध अस्पताल संचालकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. रामकुमार ने बताया कि चौहान मार्केट स्थित सावनी नर्सिंग होम विशिष्ट क्लीनिक की जांच की गई, यह बंद मिला। इस दौरान वहां कोई मरीज नहीं था। इसका पंजीकरण निरस्त पाया गया और डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे। ऐसे में अस्पताल को सील कर दिया गया। सिखड़ी सोनहरा रोड स्थित संगम अस्पताल की जांच में पंजीकरण नहीं मिला। जबकि अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर (ओटी), शल्य उपकरण और अन्य चिकित्सकीय संसाधन पाए गए। डॉ. रामकुमार ने बताया कि संगम अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था। ऐसे में संचालक को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें