फार्मर रजिस्ट्री की तिथि बढ़ा दी गई है। अब तक फार्मर रजिस्ट्री 30 अप्रैल तक होगी। इससे उन किसानों को फायदा होगा, जो अब तक किन्हीं कारणवश फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं।
अब तक दो बार फार्मर रजिस्ट्री की तिथि बढ़ाई जा चुकी है। इससे पहले जनवरी के अंत तक फार्मर रजिस्ट्री कराने की तिथि थी। बाद में इसे बढ़ाकर मार्च तक कर दिया गया। अब एक बार फिर से किसान फार्मर रजिस्ट्री की तिथि एक महीने और बढ़ा दी गई। जिले की 1238 ग्राम पंचायतों में कुल 571338 किसान हैं। सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य कृषि विभाग की ओर से तय किया गया है। दरअसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है।
वहीं विभाग की ओर से फार्मर रजिस्ट्री के लिए जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा सहज जनसेवा केंद्र एवं खुद के मोबाइल के जरिये भी किसान फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब तक जिले में दो लाख 38 हजार 276 फार्मर रजिस्ट्री बन चुकी हैं। लक्ष्य की तुलना में फार्मर रजिस्ट्री का प्रतिशत 41.81 प्रतिशत है।