फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छह स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
रेवतीपुर के बहोरिक पट्टी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण करते प्रभारी चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
रेवतीपुर। नवागत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार राय ने सोमवार को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्तरों पर खामियां मिलने पर उन्होंने चार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) सहित कुल छह स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार राय ने बताया कि रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के समय निर्धारित समय पर दो स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के सात हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान रेवतीपुर स्थित भीष्मदेव पट्टी तथा गौरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र बंद मिले, जबकि अन्य केंद्रों पर अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही, साफ-सफाई की खराब व्यवस्था तथा कार्य संचालन में अनियमितता पाई गईं। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित छह स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही, समय पर उपस्थित न होना अथवा स्वास्थ्य केंद्र बंद रखना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें