फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी परिवार की बढ़ी मुश्किलें, गजल होटल पर ढहाने की नोटिस की चस्पा

Sat, 10 Oct 2020 10:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
गजल होटल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी, बेटे अब्बास व उमर अंसारी के नाम से संचालित गजल होटल पर गाजीपुर प्रशासन ने शनिवार को नोटिस चस्पा कर दिया। इसमें लिखा है कि आदेश जारी होने के सात दिनों के अंदर अवैध निर्माण को गिरा दें, ऐसा नहीं करने पर प्रशासन द्वारा गिराया जाएगा तो उसका खर्च भी वसूल होगा। 

विज्ञापन


गाजीपुर नगर के महुआबाग स्थित गजल होटल के ऊपरी तल को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जाएगा। जबकि भूतल के कुछ हिस्से को तोड़ा जाएगा। एचडीएफसी बैंक के एटीएम के पास शनिवार की शाम नोटिस चस्पा किया गया है। इसमें लिखा है कि महुआबाग में बने इस भवन में एचडीएफसी बैंक, एटीएम, स्टोर तथा प्रथम तल पर रेस्टोरेंट के स्थान पर निर्मित कमरे हैं।

बीते 16 सितंबर को सुनवाई के दौरान पूछा गया था कि निर्माण को क्यों न गिरा दिया जाए। जवाब नहीं मिलने पर बीते आठ  की शाम एसडीएम कोर्ट ने इसे गिराने का आदेश जारी किया। नोटिस में भूतल पर बनाए गए कटरे का जिक्र नहीं है। मालूम हो कि होटल की जमीन में खरीद-फरोख्त में अनियमितता मिलने पर मुख्तार की पत्नी व दोनों बेटों सहित 12 के खिलाफ कुछ दिन पहले एफआइआर दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें